उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,जॉब अलर्ट,

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया, सितंबर माह को होगी परीक्षा

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राज्य निर्वाचन आयोग के लिए समीक्षा अधिकारी भर्ती की मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 25 और 26 सितंबर को आयोग के मुख्य भवन में आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री धामी की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, नेपाल से सटी सीमाओं पर कड़ी निगरानी के दिए निर्देश

 

 

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने जानकारी दी कि 25 सितंबर को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक सामान्य अध्ययन की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक हिंदी संरचना की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं, 26 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निबंध की परीक्षा होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ चेकिंग के दौरान नेपाल बार्डर पर पकड़ी गई नशे की बड़ी खेप, आरोपी युवक को पुलिस ने स्मैक के साथ किया गिरफ्तार।

 

 

उन्होंने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 25 सितंबर को सुबह 7:30 बजे और 26 सितंबर को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। आयोग ने उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं, जिन्हें आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की गर्जी जेसीबी, कई झुग्गियो सहित दुकानों को किया ध्वस्त