उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड मौसम अपडेट: देहरादून समेत चार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। राजधानी देहरादून समेत ज्यादातर इलाकों में बादल मंडरा रहे हैं और कहीं-कहीं तीव्र बौछारों का सिलसिला भी जारी है। विकासनगर में सर्वाधिक 50 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बालाजी के दर्शन करने राजस्थान गए देहरादून के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

 

 

मौसम विभाग के अनुसार, आज से प्रदेश में मानसून के तेवर और तल्ख हो सकते हैं। देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ क्षेत्रों में वर्षा का अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- रुद्रप्रयाग एक्सीडेंट प्रकरण में मुख्‍यमंत्री धामी के आदेश के बाद परिवहन विभाग ने लिया एक्‍शन, चार कर्मी निलंबित

 

 

अन्य जिलों में यलो अलर्ट

राज्य के शेष पर्वतीय जनपदों और ऊधमसिंह नगर जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेशभर में भारी वर्षा की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- ( बड़ी खबर) भाजपा ने लोकसभा चुनाव के प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की करी घोषणा, इन पदाधिकारियों को दी जिमेदारी

 

 

सावधानी बरतने की अपील

विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और मैदानी व निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बताया है। प्रशासन ने सभी जिलों को सतर्क रहने और आपदा प्रबंधन से जुड़े इंतजाम मजबूत रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं, आम जनता को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।