उत्तराखण्डकुमाऊं,

वर्ल्ड अल्जाइमर डे पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

लालकुआं न्यूज़- लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दुचौड़ में प्राचार्य प्रो डॉ सीमा श्रीवास्तव के निर्देशन तथा मनोविज्ञान विभाग के तत्वावधान में वर्ल्ड अल्जाइमर डे के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 17 स्थानो पर नो पार्किंग जोन घोषित, पढ़े पूरी खबर

 

 

निर्णायक मंडल में डॉ मंजू जोशी, डॉ हेम चन्द्र एवं डॉ गीता तिवारी शामिल रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रिया पवार बीए प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान राजेंद्र शर्मा बीए पंचम सेमेस्टर एवं तृतीय स्थान अंकित कौर बीए पंचम सेमेस्टर ने प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम बदलेगा करवट, पहाड़ों में बारिश का यलो अलर्ट; 28-30 जून के बीच मानसून की दस्तक संभव

 

कार्यक्रम का संचालन मनोविज्ञान विभाग प्रभारी डॉ हेमलता गोस्वामी ने किया।

 

 

इस अवसर पर विभाग की लैब सहायक प्रेमा भट्ट सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की सक्रिय उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें 👉  खाड़ी युद्ध का असर देहरादून के बाजार तक, रिफाइंड तेल महंगा; सूखे मेवों के दाम बढ़ने की आशंका