उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी: BLM स्कूल की बस पलटी, बड़ा हादसा टला, परिचालक घायल

हल्द्वानी न्यूज़– मोटहल्दू क्षेत्र में आज बड़ा हादसा होते-होते टल गया। BLM स्कूल की एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

 

ग्राम प्रधान रमेश जोशी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि हादसा स्कूल के पास जंगल वाली सड़क पर हुआ। हादसे के समय बस में स्कूली बच्चे भी सवार थे। गनीमत रही कि कोई गंभीर हताहत नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम का सामुदायिक दावा निरस्त करने पर विरोध, मुख्यमंत्री से पूर्व DLC आख्या के आधार पर अधिसूचना जारी करने की मांग

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस पलटने से कई लोगो को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। वहीं बस के परिचालक के पैर में चोट लगने की खबर है। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ केमिकल फैक्टरी में आग से मालिक समेत दो जिंदा जले

 

 

फिलहाल घटना की जानकारी संबंधित विभाग को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।