उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में कर्मचारी और शिक्षकों के तबादलों की प्रक्रिया शुरू

देहरादून न्यूज़- राज्य सरकार ने कर्मचारियों और शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोमवार को कार्मिक विभाग ने सभी विभागाध्यक्ष और जिलाधिकारी को तबादला ऐक्ट के तहत 10 जून तक अनिवार्य रूप से प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- उम्मीदवारों को मिले चुनाव चिन्ह, किसी प्रत्याशी को मिला हाथी, तो कोई बजाएगा घंटी

 

 

अपर सचिव कार्मिक ललित मोहन रयाल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि विभाग वार्षिक स्थानांतरण नीति-2017 के अनुसार प्रक्रिया पूरी करेंगे। ऐक्ट के मुताबिक, विभागों को 31 मार्च तक सुगम-दुर्गम तय करना होगा एक अप्रैल से जिला, मंडल और राज्यस्तर पर स्थानांतरण समिति बनेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- घर के सामने रोडवेज चालक को टैंकर ने कुचला, मौत: नशे में धुत चालक गिरफ्तार, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

 

15 अप्रैल तक तबादलों के लिए पात्र कार्मिकों की सूची वेबसाइट पर डालनी होगी। पात्रों से 20 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से विकल्प मांगे जाएंगे। अनुरोध के आधार पर तबादले के पात्र कार्मिकों से 30 अप्रैल तक आवेदन मांगे जाएंगे। इसके बाद 20 मई तक आवेदनों को वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा और 25 मई से छह जून तक गठित समितियां तबादलों की सिफारिश करेंगी। दस जून को तबादलों की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा सत्र में विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने क्षेत्र की दर्जनों समस्याओं को सदन में उठाया