उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

लालकुआं से खरीदारी कर हल्दूचौड़ स्थित घर को वापस लौट रहे ग्रामीणों को तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर दर्दनाक मौत

लालकुआं न्यूज़- लालकुआँ नगर से खरीददारी कर हल्दूचौड़ के दीना डी-क्लास गांव को साइकिल द्वारा जा रहे सिडकुल कर्मी सुरेश चंद्र जोशी उम्र 48 वर्ष को वन विकास निगम के डिपो संख्या 4 और 5 के बीच डंपर ने जोरदार टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई, उक्त घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- हरीश रावत, करन माहरा सहित वरिष्ठ नेताओं संग प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी ने की बैठक, प्रदेश की इन दो सीटों पर होने हैं प्रत्याशी घोषित


प्राप्त जानकारी के मुताबिक गत दिवस शाम के समय खरीददारी करने साइकिल द्वारा लालकुआं बाजार आए सिडकुल की टाटा मोटर्स कंपनी में सेवारत सुरेश चंद्र जोशी जब खरीददारी कर साइकिल द्वारा वापस देर शाम लगभग 8:30 बजे घर को लौट रहे थे, तभी वन निगम के डिपो संख्या 4 और 5 के बीच तेज गति से जा रहे डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, जिन्हें हल्दूचौड़ चौकी के पुलिसकर्मी द्वारा पुलिस चौकी ले जाया गया, वहां से निजी वाहन द्वारा हल्द्वानी के निजी अस्पताल में परिवार वालों द्वारा ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) शासन ने लोकसभा चुनाव में ड्यूटी के लिए अधिकारियों कर्मियों का ब्यौरा जुटाना किया शुरू, कर्मचारियों का गलत ब्यौरा या जानकारी छिपाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ होगा मुकदमा

जैसे ही परिजनों को सुरेश जोशी के निधन की सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। उक्त घटना से उनकी पत्नी ममता जोशी, 17 वर्षीय पुत्र दीपक और 12 वर्षीया पुत्री प्रिया का रो रो कर बुरा हाल है, अचानक हुए उक्त दर्दनाक हादसे से हर कोई हतप्रभ है। मिलनसार स्वभाव के सुरेश जोशी क्षेत्र में सदैव आसपास के लोगों के सुख-दुख में शरीक होते थे, उनके निधन से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। बुधवार की प्रातः उनका चित्रशिला घाट रानीबाग में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सोमवार को किसान अपनी मांगों को लेकर निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च, 11 बजे बंद हो जाएंगे शहर के सभी स्कूल, प्रशासन ने दिए निर्देश