उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

रुड़की- यहाँ कांवड़ दिखाने युवक को बाइक पर ले गए, नहर की पटरी पर मिला शव, हत्या का आरोप

मंगलौर न्यूज़- कांवड़ दिखाने के बहाने बाइक पर ले जाकर युवक की हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। गुरुकुल नारसन क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर निवासी अंकुर ने पुलिस को तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ घास काटने गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ती को गुलदार ने बनाया अपना निवाला, महिलाओं के शोर मचाने पर शव छोड़कर भागा।

 

जिसमें उसने बताया कि प्रार्थी के भाई आकाश को 26 जुलाई की रात को गौरव, विकास निवासी ग्राम नसीरपुर और रजत निवासी मोहम्मदपुर जट कांवड़ दिखाने के बहाने बाइक पर ले गए थे, लेकिन देर रात तक आकाश वापस नहीं आया।

यह भी पढ़ें 👉  संत रविदास जयंती के बाद बिनारसी गांव में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो गंभीर घायल

 

जिसके बाद आकाश का शव नहर की पटरी पर मिला। उसका आरोप है कि आकाश की हत्या गौरव, विकास, रजत ने की है। पुलिस ने शब को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- पुलिस ने यहाँ से गिरफ्तार किया 1 लाख रुपए के इनामी बदमाश को, खुद को मरा हुआ घोषित करना चाहता था बदमाश, पढ़े पुरी खबर।