उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड रजत जयंती पर हल्द्वानी में होगा राज्य स्तरीय सैनिक सम्मेलन, मुख्यमंत्री धामी होंगे मुख्य अतिथि

हल्द्वानी न्यूज़– उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित रजत जयंती समारोह के क्रम में गुरुवार को हल्द्वानी में राज्य स्तरीय सैनिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन एमबी इंटर कॉलेज मैदान में होगा, जिसके मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे।

 

 

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्मेलन में आने वाले पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंत्री जोशी ने कहा कि आगंतुकों के लिए बैठने, पेयजल, भोजन, शौचालय और पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पहाड़ी से गिरे विशाल पत्थर, युवक गंभीर रूप से घायल – स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर की मदद, वीडियो

 

 

उन्होंने बताया कि सैनिक सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और आश्रितों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी देना है। इस दौरान वीर नारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

 

 

निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, नगर आयुक्त परितोष वर्मा तथा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (सेनि) रमेश सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास फटा बादल, नौ मजदूर लापता, दो के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

 

 

हल्द्वानी के बाद रामनगर जाएंगे मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर हल्द्वानी पहुंचेंगे। सूचना विभाग के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 10:55 बजे आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी पर पहुंचेंगे। यहां से वह एमबी इंटर कॉलेज मैदान पहुंचकर राज्य स्तरीय पूर्व सैनिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे हल्द्वानी से प्रस्थान कर वह नगर वन, रामनगर में आयोजित जन वन महोत्सव में भाग लेंगे और रामनगर डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) इन IPS अधिकारियों के हुए तबादले

 

 

यह आयोजन उत्तराखंड की गौरवशाली सैन्य परंपरा को सम्मान देने और पूर्व सैनिकों के योगदान को स्मरण करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।