उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,
उत्तराखंड में गर्मी का कहर, दून में पारा 38 डिग्री के पार! देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच भीषण गर्मी पड़ रही है। पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है और पारा तेजी से चढ़ रहा है। दून में इस माह पहली बार तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।
वहीं, रुड़की में सोमवार को सर्वाधिक 40.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मैदानी क्षेत्रों में तपिश बेहाल कर रही है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश में पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की वर्षा की आशंका जताई है। बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादलों का डेरा रह सकता है।
सोमवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही चटख धूप खिली रही। जिससे तपिश बढ़ गई। हालांकि, दोपहर बाद कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडराते रहे। लेकिन, इससे उमस महसूस की गई। पारे में पिछले कुछ दिनों से लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।
शहर, अधिकतम, न्यूनतम
- देहरादून, 38.7, 25.3
- ऊधमसिंह नगर, 39.0, 28.6
- रुड़की, 40.5, 26.8
- मुक्तेश्वर, 26.2, 15.8
- नई टिहरी, 27.8, 19.0
- नैनीताल, 31.0, 19.7
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में आज कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत आसपास आंशिक बादलों के बीच गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बुधवार को प्रदेश में कहीं-कहीं गरज के साथ तीव्र बौछारें और आकाशीय बिजली चमकने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। चारधाम व यात्रा मार्गों पर भी आंशिक बादल छाये रह सकते हैं।
