उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- दिवाली से पहले एसएसपी का बड़ा फैसला, दो दरोगा समेत सात पुलिसकर्मियों को किया बहाल, जानें वजह

दीपावली से पहले SSP नैनीताल ने पुलिस कर्मियों को दिया तोहफा

07 पुलिस कर्मियों को किया बहाल

दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर SSP NAINITAL श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस विभाग में एक अनूठी पहल करते हुए निलंबित पुलिस कर्मियों को दीपावली पर्व से पूर्व बहाली का तोहफा प्रदान किया है, जिससे उनके कर्मी और परिजन खुशी से त्यौहार मना सकें।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) उत्तराखंड सरकार ने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कर्मचारियों की वेतन वृद्धि के आदेश जारी किये

 

इस विशेष अवसर पर 07 पुलिस अधि0/कर्म0 (02 उ0नि0, 01 हे0का0, 04 का0) पुलिस कर्मियों को बहाल किया गया है, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान लौटी है साथ ही सभी को भविष्य में ड्यूटी के प्रति लापरवाही न बरतने हेतु भी प्रेरित किया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: फिल्मी अंदाज में होटल में हुई चोरी, इडली का ऑर्डर देकर कर्मचारी को किचन में किया बंद, 30 हजार रुपये लेकर फरार

त्यौहार से पहले इस दरियादिली ने न केवल बहाल किए गए कर्मियों के परिवारों में खुशी की लहर दौड़ाई है, बल्कि विभाग में एक सकारात्मक संदेश भी भेजा है।

SSP महोदय “हमारा प्राथमिक उद्देश्य हमारे कर्मियों की भलाई है। त्योहारों के इस मौसम में हमें एक-दूसरे के प्रति सहानुभूति, तनावमुक्त हेतु हरसंभव प्रयास किया जाना चाहिए।”

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में सख्त एक्शन: कोसी कैफे होमस्टे सीज, नाबालिगों के मामले में पोक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही

यह कदम न केवल पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने में सहायक होगा, बल्कि यह दर्शाता है कि SSP अपने कर्मचारियों की भलाई के प्रति गंभीर हैं।

 

त्यौहार के चलते SSP की इस पहल ने सभी को एक नई उम्मीद दी है और पुलिस विभाग में एकता का संचार किया है।