उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- 12 सदस्यीय दल के साथ गंगोत्री धाम की यात्रा पर आई महाराष्ट्र की महिला की मौत, जाने पूरा मामला….

चारधाम यात्रा न्यूज़- यहाँ गंगोत्री धाम की यात्रा पर आई महाराष्ट्र की एक महिला यात्री की सांस लेने में दिक्कत होने पर मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने केदारघाट पर महिला का अंतिम संस्कार किया।

मिली जानकारी के अनुसार संगीता अशोक मोहिते पत्नी अशोक महादेव मोहिते उम्र 48 वर्ष निवासी कोल्हापुर महाराष्ट्र से बीते रविवार 12 सदस्यीय दल के साथ गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए पहुंची थी। रविवार देर रात संगीता को होटल में सांस से संबधी परेशानी हुई। जिसे देखते हुए उन्हें परिजन गंगोत्री के विवेकानंद अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें 108 के माध्यम से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्प्ताल में डॉक्टरों ने संगीता मोहिते को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- निजी स्कूल के प्रधानाचार्य ने बच्चे को पीटा, थाने पहुंचा मामला

सोमवार को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और उसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। लेकिन मृतक के परिजनों ने पुलिस से शव को महाराष्ट्र ले जाने में असमर्थता जताई। जिसके बाद कोतवाल दिनेश कुमार सहित अपर उपनिरिक्षक नरेंद्र बंगारी और हेड कांस्टेबल गोविंद सिंह, रणजीत कुमार ने मृतक यात्री का अंतिम संस्कार करवाया। जिसके बाद उनके परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद किया।