उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल के इन इलाकों में सीजन की हुई पहली बर्फबारी, खिले किसानों के चेहरे

नैनीताल जिले के पहाड़पानी और धानाचूली में साल की पहली बर्फबारी सोमवार की सुबह पांच बजे से शुरू होकर आधे घंटे तक हुई। इस दौरान स्थानीय निवासियों के साथ ही किसानों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- ( बड़ी खबर) फरवरी-मार्च में शुरू होंगी उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं, 30 अप्रैल को जारी होगा रिजल्ट

वहीं, नौ बजे के बाद धूप खिलने से बर्फ गल गई। हालांकि किसानों ने जल्द बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद जताई है।

धानाचूली के गोपाल सिंह, धमेंद्र बिष्ट, कृपाल सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह धानाचूली, चोरलेख, मनाघेर क्षेत्र में आधे घंटे तक हल्की बर्फबारी हुई है। उन्होंने कहा कि खेतों में लगी फसलों और फलों के लिए बर्फबारी और बारिश का होना जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः अपनी बेटी का दूल्हा नहीं आया पसंद तो पिता हुए लापता, पुलिस ने सकुशल किया बरामद जानिए पूरा मामला