उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ जमानत पर छूटा आरोपी फिर अराजकता पर उतरा — महिला से छेड़छाड़ के बाद तीन वाहनों में लगाई आग, गार्ड से मारपीट कर हुआ फरार

काशीपुर रोड स्थित सामिया लेक सिटी में सनसनी, आरोपी रवि यादव की तलाश में पुलिस की टीमें जुटीं

काशीपुर/रुद्रपुर- हत्या के मामले में जमानत पर छूटा आरोपी दिल्ली निवासी रवि यादव एक बार फिर अराजकता पर उतर आया। शनिवार सुबह उसने पहले एक महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ की कोशिश की, इसके बाद सामिया लेक सिटी कॉलोनी गेट पर खड़ी तीन वाहनों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

 

 

सूत्रों के अनुसार, आरोपी रवि यादव बोतल में पेट्रोल लेकर कॉलोनी गेट पर पहुंचा और वहां खड़ी दो शिक्षिकाओं की स्कूटी और एक बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटें उठती देख कॉलोनी में हड़कंप मच गया। सुरक्षा गार्डों ने जब रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने उनसे मारपीट कर दी और एक गार्ड की वर्दी उतरवा दी।

यह भी पढ़ें 👉  उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि जल्द ही देहरादून में बनेगा बाटनिकल गार्डन। इस परियोजना के लिए 283.61 लाख स्वीकृत हुए है।

 

 

इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हंगामा बढ़ता देख आरोपी रवि यादव अपनी कार में बैठकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- रेलवे अतिक्रमण का मामला लेकर जनप्रतिनिधि पहुंचे डीएम दरबार

 

 

कॉलोनी निवासियों ने बताया कि आरोपी पहले भी रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में तमंचा दिखाने और धमकी देने के मामले में जेल जा चुका है। वह आए दिन मोहल्ले में उत्पात मचाता है और लोगों को जान से मारने की धमकी देता है।

यह भी पढ़ें 👉  यहां परिजनों ने मोबाइल नहीं दिलाया, तो नौवीं कक्षा की छात्रा ने दी जान

 

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान की जा चुकी है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

 

 

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि कॉलोनी में फिर से शांति कायम हो सके।