उत्तराखण्डकुमाऊं,हल्द्वानी

हल्द्वानी- कुमाऊं के सबसे बड़े कॉलेज MBPG में छात्र संघ चुनाव के नाम पर बना अराजकता का अड्डा

  • कुमाऊं के सबसे बड़े कॉलेज MBPG में छात्र संघ चुनाव के नाम पर बना अराजकता का अड्डा

हल्द्वानी न्यूज़– हल्द्वानी का एमबीबीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के नाम पर अराजकता का अड्डा बन गया है। वही पुलिस और प्रशासन मुख दर्शक बना हुआ है। लिंग दोह समिति की नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। लेकिन देखने वाला कोई नहीं दरअसल कुमाऊं के सबसे बड़े कॉलेज एमबीपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव की तिथि आते ही सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने दम कम दिखना शुरू कर दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- एमबीपीजी में ABVP और निर्दलीय छात्रनेता के दो गुटों के बीच जमकर हुई मारपीट, एक छात्र का फूटा सिर

जिसके चलते आज कॉलेज परिसर में ढोल नगाड़े और डीजे के साथ विश्वविद्यालय प्रतिनिधि, छात्र उपाध्यक्ष, सचिव पद के उम्मीदवारों ने अपने-अपने समर्थको के साथ कॉलेज परिसर में अपना अपना दमखम दिखाया। सभी प्रत्याशियों ने अपनी अपनी जीत के दावे भरे है।

हल्द्वानी कुमाऊं के सबसे ज्यादा छात्र संख्या वाले एमबीपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव से पहले जमकर अराजकता हो रही है। लिंग दोह कमेटी के सारे नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है । बुधवार को भी छात्रों द्वारा रैली निकालने के दौरान दो गुटों में झगड़ा हो गया। जिसमें जमकर हाथापाई हुई। इसमें कई छात्र घायल भी हुए हैं, लगातार हो रही अराजकता के बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा का कहना है कि लिंग दोह कमेटी के नियमों के आधार पर ही छात्रों को चुनाव प्रचार करने दिया जाएगा। यदि किसी ने कानून का उल्लंघन किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उद्यान विभाग की समीक्षा करते कृषि एवम् कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

इससे पूर्व भी मुकदमे दर्ज हुए हैं आज फिर इस तरह के घटनाएं सामने आई हैं। जिनमें कानूनी कार्रवाई की जाएगी गौरतलाप है कि 7 नवंबर को छात्रसंघ चुनाव होने हैं। लिहाजा शक्ति प्रदर्शन के दौरान छात्र अराजकता कर रहे हैं। जिस वजह से आपसी झड़प और झगड़े से कॉलेज का माहौल और खराब हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  चिल्ड्रंस एकेडमी ने मनाया 19 वां स्थापना समारोह