उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून में पेंशन योजनाओं का होगा 100% सत्यापन, 15 जून तक फर्जी व अपात्र लाभार्थियों पर गिरेगी गाज

देहरादून न्यूज- जिले में पेंशन योजनाओं में शामिल फर्जी और अपात्र लाभार्थियों पर अब सख्त कार्रवाई शुरू होने जा रही है। समाज कल्याण एवं महिला कल्याण विभाग ने सभी पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन कराने का निर्णय लिया है।

 

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि हर हाल में 15 जून तक सत्यापन कार्य पूरा कर लिया जाए। इस दौरान मृत, अपात्र और फर्जी लाभार्थियों को सूची से बाहर किया जाएगा। यह अभियान जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: बारिश-बर्फबारी से ठंड बढ़ी, 7 जिलों में ऑरेंज और 6 में यलो अलर्ट जारी

 

सत्यापन अभियान के तहत वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, तीलू रौतेली, बौना पेंशन और 0 से 18 वर्ष तक के दिव्यांग बच्चों की पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों की जांच की जाएगी। अधिकारियों को मौके पर जाकर लाभार्थियों की वास्तविक स्थिति का आकलन करना होगा।

 

शहरी क्षेत्रों में उप जिलाधिकारी और ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनके अधीन पटवारी, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- ऑपरेशन मर्यादा के तहत भीमताल पुलिस ने नदी में नहाते हुए हुडदंग मचा रहे 15 लोगों के खिलाफ़ की कार्यवाही

 

जांच के दौरान यदि कोई लाभार्थी मृत पाया जाता है तो उसकी मृत्यु तिथि दर्ज की जाएगी। वहीं अपात्र पाए जाने पर कारण सहित उसका नाम सूची से हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

 

जनपद में वर्तमान में वृद्धावस्था पेंशन के 76,128, दिव्यांग पेंशन के 11,596, दिव्यांग बच्चों के 1,121, किसान पेंशन के 672, विधवा पेंशन के 32,011 और परित्यक्ता पेंशन के 8,140 लाभार्थी हैं। इतने बड़े स्तर पर हो रहे इस सत्यापन से विभाग को वास्तविक लाभार्थियों का अद्यतन डाटा प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uniform Civil Code- हर स्तर के अधिकारी की जिम्मेदारी तय, 60 दिन में होगा अपील का निपटारा, पढ़ें जरूरी बातें

 

मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सत्यापन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को 15 जून तक अपनी रिपोर्ट सहायक समाज कल्याण अधिकारी को सौंपनी होगी, जिसके आधार पर आगे सूची में संशोधन किया जाएगा।