उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्दूचौड़- आदर्श व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, व्यापारी हितों के साथ ही क्षेत्र हितों के लिए भी कटिबद्ध रहने का लिया गया संकल्प

लालकुआं न्यूज़- रामलीला मैदान हल्दूचौड़ में नव सृजित आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सैकड़ों व्यापारियों की मौजूदगी में कर्तव्य निष्ठा ईमानदारी व लगन के साथ निरंतर अपने व्यापारियों की सेवा सुरक्षा व सम्मान के साथ ही सामाजिक समस्याओं के निस्तारण हेतु संघर्षरत रहने का संकल्प लिया।

 

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नवीन दुम्का, कोंग्रेसी नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला समेत तमाम पंचायत प्रतिनिधियों और सैकड़ों व्यापारियों की मौजूदगी में संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों अध्यक्ष नंद किशोर मिश्रा, महामंत्री कमल कुमार जोशी, उपाध्यक्ष विशाल वर्मा और दिनेश सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष भुवन गरवाल, उप सचिव राकेश कुमार और प्रचार मंत्री हरीश चंद्र मिश्रा के अलावा राजेंद्र गिरी, कृष्णानंद जोशी, रमेश चंद्र दुम्का, राजेंद्र सिंह राणा, देव बहादुर राणा सहित दर्जनों व्यापारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानें 12 राशियों का हाल, पढ़ें दैनिक राशिफल

 

इसके उपरांत सभी व्यापारियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गए। व्यापारी हितों को लेकर हल्दूचौड़ के प्रतिष्ठित व्यापारियों द्वारा आदर्श व्यापार मंडल का गठन किया गया है, तो निसंदेह नवीन कार्यकारणी और संगठन से जुड़े व्यापारी क्षेत्र और समाज हितों की रक्षा के लिए संकल्पित रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- इन राशि वालों को मिलेगा व्यापार में उन्नति, पढ़ें दैनिक राशिफल

 

इस अवसर पर प्रधान ललित सनवाल, रोहित बिष्ट, पूर्व प्रधान उमेश कबड़वाल, इंदर सिंह बिष्ट, भारतीय मजदूर संघ के संयोजक पानदेव कबड़वाल, दया किशन कबड़वाल, संजय कबड़वाल, गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष राजीव कबड़वाल, सुरेश कार्की, मोहित दुम्का, हरीश बमेटा समेत सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन सुरेश चंद्र जोशी ने व अध्यक्षता नव नियुक्त अध्यक्ष एन के मिश्रा ने की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(गजब) यहां एसएसपी ने किया दरोगा सहित पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित, कमरे में बैठकर बता रहे थे झूठी लोकेशन