उत्तराखण्डगढ़वाल,

ऋषिकेश- यहाँ सरेआम दो युवक भिड़े एक महिला के लिए, जब सामने आई सच्‍चाई तो लोग रह गए हैरान।

ऋषिकेश न्यूज़- यहाँ एक महिला को अपनी पत्नी बताने वाले दो व्यक्तियों का विवाद ऋषिकेश में चर्चा का विषय बना रहा। सार्वजनिक स्थान पर हुए इस विवाद के वीडियो फुटेज और दोनों व्यक्तियों के बयान इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हुए है।

यह मामला ऋषिकेश तहसील परिसर के समीप का बताया जा रहा है। एक व्यक्ति ने फोटो दिखाते हुए महिला को अपनी पत्नी बताया, तो वही दूसरे शख्स ने कह दिया कि ये तेरी नहीं मेरी पत्नी है । दोनों ने जब अपनी पत्नियों की तस्वीरों का मिलान किया तो संबंधित महिला एक ही निकली।

यह भी पढ़ें 👉  Uttaउत्तराखंड में जुलाई में होंगे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, तैयारियों में जुटी सरकार

इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को अपनी आप बीती बताई। जिससे उन्हें एहसास हुआ कि वह दोनों एक चतुर महिला के जाल में फंस गए हैं। अब दोनों पतियों ने महिला को हवालात पहुंचाने की बात कही है।

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में अमित नाम के शख्स ने बताया कि फोटो में दिख रही महिला से 2012 में शादी हुई थी। उनका एक 12 साल का एक बेटा भी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, इन्होंने किया टाँप, देखिये

वही फिलहाल मुजफ्फरनगर कोर्ट में दोनों के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा है। इस बीच पता चला कि पत्नी ने किसी सरकारी कर्मचारी को अपने प्यार के जाल में फंसाकर शादी कर ली है। जिसके बाद दूसरे पति को तलाश करता हुआ ऋषिकेश पहुंचा । इत्तेफाक से मुलाकात पत्नी के दूसरे पति से भी हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर में भगदड़ से मचा हड़कंप, 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, कई घायल

वही महिला पर अपना हक जता रहे दूसरे व्यक्ति अजेंद्र ने बताया कि उसकी शादी जून 2023 में हुई है। कुछ दिन बाद उसे पता चला की पत्नी पहले से ही विवाहित है और उसका एक बेटा भी है। यह बात छिपाकर उसके साथ महिला ने धोखा किया है।