उत्तराखण्डगढ़वाल,चारधाम यात्रा

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे बाबा केदार के द्वार

रुद्रप्रयाग न्यूज़- पंच केदारों में प्रमुख और हिंदुओं की आस्था के केंद्र केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शनिवार से कपाट खुलने की परंपरागत प्रक्रिया का शुभारंभ होगा।

 

जानकारी के अनुसार, ओंकारेश्वर मंदिर में 18 अप्रैल को शाम 7 बजे केदारपुरी के रक्षक बाबा भुकुंट भैरव की विशेष पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम शुरू होगा। इसके बाद बाबा केदार की सायंकालीन आरती संपन्न की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने पंतनगर विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. शिवेंद्र कुमार कश्यप से की भेंट, पहाड़ी टोपी पहनाकर किया सम्मान

 

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वाईएस पुष्पवाण ने बताया कि 19 अप्रैल को विधि-विधान से पूजा के बाद बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ शराब की तस्करी कर रहे 1 व्यक्ति को 108 पाउच अवैध शराब के साथ रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

डोली यात्रा का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

  • 19 अप्रैल: डोली प्रस्थान कर रात्रि विश्राम के लिए फाटा पहुंचेगी।
  • 20 अप्रैल: डोली गौरीकुंड स्थित गौरामाई मंदिर पहुंचेगी।
  • 21 अप्रैल: डोली केदारनाथ धाम पहुंचेगी।
  • 22 अप्रैल: सुबह 8 बजे बाबा केदार अपने निज

धाम में विराजमान होंगे और कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ दो सगे भाइयों ने जंगल में खाया ज़हर, बड़े भाई की मौत- छोटे की हालत नाजुक

इस वर्ष एमटी गंगाधर लिंग को केदारनाथ धाम का मुख्य पुजारी नियुक्त किया गया है।

कपाट खुलने के साथ ही देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के केदारनाथ पहुंचने की उम्मीद है, जिसके लिए प्रशासन और मंदिर समिति ने सभी तैयारियां तेज कर दी हैं।