उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्दूचौड़ में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

लालकुआं न्यूज़- स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से रविवार को हल्दूचौड़ में मंडल स्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली गई। गायत्री शक्तिपीठ मंदिर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए पंचायत घर स्थित शहीद स्मारक पहुंची। यहां राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन किया गया।

 

यात्रा का नेतृत्व भाजपा हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुम्का और दर्जा राज्यमंत्री दीपक मेहरा ने किया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारे लगाए। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहां अपनी शादी का कर्ज नहीं चुका पाया युवक, तो उठाया आत्मघाती कदम, अस्पताल में हुई मौत

 

 

मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुम्का ने कहा कि देश की आजादी के 80 वर्ष पूरे होना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत किया है, उन्होंने कहा कि भाजपा ने संगठन स्तर पर निर्णय लिया है कि स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रदेश के प्रत्येक जिले और विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ हाईवे पर बड़ा हादसा: 100 मीटर खाई में गिरी कार, एक युवक गंभीर

 

 

उन्होंने लोगों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं और लोगों का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, आज इन जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, 87 सड़कें बंद, आज बंद रहेंगे इस जिले के स्कूल

 

 

तिरंगा यात्रा में दर्जा राज्यमंत्री दीपक मेहरा, भाजपा हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुम्का सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। अन्य उपस्थित लोगों के नाम आप भेज दें, उन्हें यहां प्रमुखता से जोड़ दिया जाएगा।