उत्तराखण्डकुमाऊं,

दर्दनाक हादसा: लालकुआं हाईवे पर ऑटो-कार की भीषण टक्कर, महिला की मौत, एक ही परिवार के 8 घायल

लालकुआं न्यूज़ – राष्ट्रीय राजमार्ग पर आईओसी डिपो के सामने बने अव्यवस्थित कट एक बार फिर जानलेवा साबित हुए। शनिवार सुबह हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जा रहे एक ऑटो और नेक्सॉन कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ युवक को ट्रेन में रील बनाना पड़ा महंगा, रील बनाने के चक्कर में गिरा मोबाइल, बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूदा युवक, हादसे में टूटा हाथ

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा, हल्द्वानी के लाइन नंबर 10 आजाद नगर निवासी शोएब अपने भाई शाहरुख और अन्य परिजनों के साथ ऑटो (संख्या UK04TB-2641) से लालकुआं की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आईओसी डिपो के सामने हाईवे पर बने कट को पार कर रही नेक्सॉन कार (संख्या UK04AN-4247) से ऑटो की जोरदार भिड़ंत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए मनीष खंडूड़ी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिलाई सदस्यता

 

हादसे के समय ऑटो में चार बच्चों समेत कुल नौ लोग सवार थे। दुर्घटना में गफूर बस्ती निवासी रोजी (28 वर्ष), पत्नी शाहरुख की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, शाहरुख (35 वर्ष), उनके चार बच्चे—अरहान (10 वर्ष), अर्श (8 वर्ष), उजैर (4 वर्ष) और मन्नत (4 माह), ऑटो चालक शोएब का पुत्र रफीक, मुकद्दस (45 वर्ष) और मेहरू बी अंसारी (14 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ अलग-अलग छापेमारी में काठगोदाम व लालकुआं पुलिस ने 2 व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

 

घटना की सूचना मिलते ही हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल हल्द्वानी के अस्पताल भेजा गया।

 

स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने अव्यवस्थित कटों को इस तरह के हादसों की बड़ी वजह बताते हुए प्रशासन से इन्हें जल्द व्यवस्थित करने की मांग की है।