उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- गढ़वाल में भारी बारिश का अलर्ट, कुमाऊं के कुछ हिस्सों में भी खतरा – मौसम विभाग ने जताई चार दिन तक खराब मौसम की चेतावनी

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। प्रदेशभर में पिछले 24 घंटों के दौरान कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है, वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हुई है। मौसम विभाग ने आज गढ़वाल मंडल के अधिकांश हिस्सों में बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – (बड़ी खबर) बनभूलपुरा हिंसा वाली जगह मलिक के बगीचे में खुली पुलिस चौकी, एक सब इंस्पेक्टर सहित चार कांस्टेबल किये तैनाती

 

 

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि गढ़वाल के कई जिलों में भारी वर्षा हो सकती है, जबकि कुमाऊं मंडल में नैनीताल और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी चार से पांच दिनों तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- ( ब्रेकिंग न्यूज़) यहां कार और बाइक की आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत में बाइक सवार 2 युवक गंभीर।

 

 

बारिश के कारण गाड़-गदेरे उफान पर रह सकते हैं और भूस्खलन की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं, जिससे सड़कों के बाधित होने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने और सतर्कता बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में बारिश का अलर्ट, मैदान में बढ़ेगा तापमान

 

 

प्रशासन ने भी लोगों से नदी-नालों के किनारे न जाने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।