उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ सुबह सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, बोल्डर की चपेट में आने से दो श्रद्धालुओं की मौत

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। रुद्रप्रयाग- सोनप्रयाग- मुनकटिया के बीच अचानक पहाड़ी से गिरे भारी-भरकम बोल्डरों की चपेट में एक यात्री वाहन आ गया। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वाहन में कुल 11 यात्री सवार थे, जिनमें से अन्य को हल्की चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेसियों ने किया नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर दानू का स्वागत, हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की सफलता के लिए तैयार की कार्य योजना

 

 

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि वाहन उत्तरकाशी से केदारनाथ यात्रा पर आया था। यह वाहन आज सुबह सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर जा रहा था। इसी दौरान मुनकटिया के पास अचानक पहाड़ी से भारी बोल्डर टूटकर सीधे वाहन पर गिर पड़े। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ लकड़ी बीनने गए ग्रामीणों पर बाघ ने किया हमला, एक घायल, पढ़े पूरी खबर।

 

 

उन्होंने बताया कि वाहन में सवार अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ महिला ने अपने पति पर पिस्टल दिखाकर धमकाने का लगाया आरोप, कोतवाली में तहरीर देकर की कार्यवाही की मांग

 

 

हादसे के बाद यात्रा मार्ग पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्यों में जुटी हुई है।