उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने छत से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी शहर के टीपीनगर चौकी क्षेत्र की एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में छत से कूद गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। शादी के चार साल होने के कारण मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया। हालांकि अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं सौंपी है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष नरेंद्र आर्य का उधम सिंह नगर दौरा, विभिन्न स्थानों में स्वागत कार्यक्रमों का आयोजन

 

पुलिस के अनुसार मदनापुर शाहजहांपुर यूपी निवासी सरिता उम्र 22 वर्ष पत्नी मल्लू हाल निवासी गन्ना सेंटर हल्द्वानी ने तीन मई को छत से कूद मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान सरिता की मौत हो गई। सरिता की शादी को चार साल हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) अमेरिका-इज़राइल हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के बाद देहरादून में मुस्लिम समुदाय ने किया अमेरिका के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

 

इस कारण मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बुधवार को महिला का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के अनुसार परिवार यहां किराये के मकान में रहकर मजदूरी करता था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्राइम- यहाँ महिला की हत्या कर शव को थैले में रख खेत में फेंका, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस