उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्दूचौड़ की दो गौशालाओं का सांसद अजय भट्ट ने निरीक्षण कर आवारा गौवंश के लिए समुचित व्यवस्था करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

लालकुआं न्यूज़– पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने हल्दूचौड़ गंगापुर कबड्वाल में स्थित गौशाला और परमा स्थित नित्यानंद पाद आश्रम में बन रहे गौअस्पताल का स्थलीय निरीक्षण किया।

 

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री भट्ट सोमवार दोपहर गंगापुर कबडवाल पहुंचे, जहां उन्होंने नवनिर्मित गौशाला का स्थलीय निरीक्षण किया, इस दौरान नगर निगम हल्द्वानी के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में 200 गोवंश यहां पर रखे गए हैं, और खनन न्यास व जिला योजना से 3 करोड़ की धनराशि से इस गौशाला को बनाने का कार्य किया जा रहा है, इसके अलावा भट्ट के समक्ष गोवंश पालने के लिए सरकार द्वारा रोजाना दिए जा रहे 80 रूपये अनुदान राशि का 3 महीने का बकाया अभी बाकी है, जिस पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी को गोवंशों का संरक्षण कर रही संस्था को अनुदान राशि दिए जाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा के फ्लाइट कैडेट पंकज पंचपाल मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति स्वर्ण पदक से सम्मानित

 

 

इसके अलावा भूमि क्षेत्रफल के हिसाब से 2000 गोवंशों के संरक्षण के लिए गंगापुर में गौशाला बनाई जानी है। इसके बाद भट्ट ने परमा स्थित गो आश्रम में बन रहे एक करोड़ की लागत से पशु अस्पताल का भी निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ 16 नशीले इंजेक्शनों के साथ पुलिस ने हल्द्वानी के तस्कर को किया गिरफ़्तार..

 

 

भट्ट ने कहा कि गेल कंपनी के सीएसआर फंड से इस अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है, और उन्होंने गंगापुर की गौशाला में भी बीमार गायों का उपचार संबंधित अस्पताल के डॉक्टर से किए जाने का अनुरोध भी किया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब जहां 2000 गो वंशों का संरक्षण होना शुरू होगा उसे समय तात्कालिक व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए अस्पताल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  एलबीएस छात्रसंघ चुनाव अपडेट- 69.94% हुआ मतदान 996 वोट पड़े

 

 

फिलहाल सामूहिक प्रयासों से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को आवारा गोवंशों से निजात दिलाते हुए उनके संरक्षण के कार्य में सरकार और प्रशासन काम कर रहा है।

 

इस दौरान नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, मंडल अध्यक्ष दीपक बहुगुणा, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, उपाध्यक्ष रोहित दुमका, रोहित बिष्ट, मनमोहन पुरोहित, नंदन गोस्वामी, देवेंद्र बिष्ट, अरुण जोशी, कमल जोशी, रौनक चंद्र और कमलेश भट्ट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।