उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,क्राइम

उधम सिंह नगर पुलिस ने अवैध अफीम के साथ एक आरोपी को दबोचा

उधम सिंह नगर न्यूज़– उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर पुलिस ने अवैध अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले का खुलासा करते हुए एसपी अभय सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां बाइक का कटा 38 हजार 500 रुपये का चालान, जाने क्या है पूरा मामला

आपको बताते चलें कि जिला उधम सिंह नगर की पुलिस नशे के बढ़ते चलन को रोकने के लिए पुलिस टीम बनाकर नशे के विरुद्ध अभियान चलाने के तहत आज प्रतापपुर चौकी प्रभारी कपिल कंबोज के नेतृत्व में हेमपुर रोड सैनिक कॉलोनी पुलिया के पास चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार पर शक हुआ तो उस अभियुक्त को रोकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देख कर वहां से भागने की कोशिश करने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार की प्लेट लगी कार में 'पिस्टल' लहराई, दून पुलिस ने 3 युवकों को किया गिरफ्तार, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हैं उसका पीछा करके उसे दबोच लिया। उक्त आरोपी की तलाशी के दौरान उसके पास से लगभग 900 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस की सख्ती से पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सतविंदर सिंह पुत्र कुंवर पाल निवासी शिवलालपुर अमर झंडा बताया। उक्त आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है और आगे कार्यवाही की जा रही है