उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने देहरादून सहित इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट किया जारी

देहरादून न्यूज़- पांच दिन बाद प्रदेश का मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को देहरादून, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने का अनुमान है। इसे देखते हुए इन जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राज्य के इन पांच जनपदों के अलावा अन्य पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन और बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा हो सकती है। मंगलवार से फिर मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस ने 1 किलो 390 ग्राम अवैध चरस और 1 लाख 30 हजार नगदी के साथ बिंदुखत्ता निवासी युवक को किया गिरफ्तार

 

रविवार को देहरादून के रायपुर, मालदवेता, जाखन और सहस्रधारा आदि क्षेत्र में दोपहर को तेज वर्षा हुई। हालांकि, शहर का अन्य क्षेत्र सूखा ही रहा। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 34.6 व न्यूनतम सामान्य से तीन डिग्री अधिक 25.2 रहा।

यह भी पढ़ें 👉  जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए पांचों जवानों के पार्थिव शरीर पहुंचे उत्तराखंड, जौलीग्रांट एयरपोर्ट में सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

 

पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 35.2 व न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 21.0 व न्यूनतम 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 23.9 व न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन : कुख्यात आईटीआई गैंग का आतंक खत्म, गैंगलीडर समेत 4 गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार व बुधवार को मौसम सामान्य रहेगा। पांच सितंबर से एक बार फिर प्रदेशभर में वर्षा होने की संभावना है।