उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहां 20 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम

रुद्रपुर- पिता के निधन के बाद परिवार का सहारा बने 20 वर्षीय मिंटू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रम्पुरा में देर रात मिंटू फंदे पर लटके मिले। परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 7 घंटे में चोरी का खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार — लाखों का सामान बरामद

 

जानकारी के अनुसार, मिंटू स्वर्गीय बाबूराम के बेटे थे और बाइक सर्विसिंग का काम करके परिवार का खर्च चलाते थे। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका था। उनकी मां उमा सब्जी बेचकर घर चलाने में सहयोग करती हैं। परिवार में चार बच्चे हैं और मिंटू ही घर के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और आर्थिक संकट भी गहरा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ों में फिर बदलेगा मौसम: उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी क्षेत्रों में बढ़ेगी गर्मी

 

 

बताया गया कि रात करीब 12 बजे परिजनों ने मिंटू को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 3 राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 120 सड़कें बंद

 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।