उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ खाई में गिरी कार, 6 लोग घायल, पुलिस ने मौके पहुंचकर किया रेस्क्यू।

अल्मोड़ा न्यूज़– अल्मोड़ा जिले के सुवाखान और धसपड़ के बीच एक कार खाई में गिर गई। इस हादसे में 6 यात्री घायल हो गए। खाई में गिरने से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर में दन्या पुलिस को सूचना मिली कि सुआखान से धसपड़ के बीच एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई है। जिसमें सभी यात्री फंसे हुए हैं। सूचना प्राप्त होने पर थाना अध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाओं की जारी हुई तिथि, इस दिन से होंगी परीक्षाएं।

वहीं पुलिस टीम ने रुपू गधेरा से करीब 100 मीटर खाई में उतर कर स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ऑल्टो कार संख्या UK01C- 1712 में फसे यात्रियों का रेक्स्यू कर सड़क पर लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सरकारी टीचरों के लिए आया नया फरमान, 50 घंटे का डिजिटल प्रशिक्षण अनिवार्य नहीं तो होगा ऐक्शन

पुलिस द्वारा घायल यात्रियों को मौके पर मौजूद वाहनों की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी धौलादेवी भेजा गया। इस हादसे में एक बालिका को गंभीर चोट आई है। जबकि अन्य सामान्य घायल है। उक्त हादसा चालक को नींद झपकी आने से होना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- उत्तरकाशी में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, पांच दिन में आठ बार कांपी धरती

उक्त हादसे में घायलों के नाम – 1- कार चालक शंकर सिंह पुत्र राम सिंह, 2- मोहन सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह उम्र 40 वर्ष, 3- प्रेमा पत्नी मोहन सिंह उम्र 35 वर्ष, 4- वैष्णवी उम्र 13 वर्ष, 5- हेमू उम्र 10 वर्ष, 6- हर्ष 8 वर्ष निवासीगण कस्बा दन्या जिला अल्मोड़ा।