उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक संयोग : पिता की मौत के कुछ घंटे बाद बेटे ने भी तोड़ा दम, एक साथ उठीं दो अर्थियां, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

ऋषिकेश न्यूज़- गंगा नगर क्षेत्र में मंगलवार को घटित एक हृदयविदारक घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। पिता की मौत के कुछ घंटे बाद ही बेटे ने भी प्राण त्याग दिए। एक ही परिवार से एक साथ दो अर्थियां उठीं तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। पूरा इलाका गमगीन माहौल में डूब गया।

 

 

हनुमंतपुरम गंगा नगर की लेन नंबर चार निवासी 84 वर्षीय वेद प्रकाश कपूर पिछले एक महीने से बीमार चल रहे थे। उनका उपचार एम्स ऋषिकेश में चल रहा था। मंगलवार को इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। दोपहर करीब एक बजे जब उनका पार्थिव शरीर घर लाया गया, तो परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2024- इस तारीख को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट होगा जारी, जाने समय, पढ़े पूरी खबर

 

 

इसी बीच पिता का शव देखकर उनका छोटा पुत्र 45 वर्षीय सचिन कपूर वहीं गिर पड़ा और बेहोश हो गया। स्वजन तुरंत उसे एम्स ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। सचिन की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

 

 

बुधवार सुबह जब पिता-पुत्र दोनों की अर्थियां एक साथ घर से उठीं, तो वातावरण गमगीन हो गया। हर किसी की आंखें नम थीं। पिता वेद प्रकाश कपूर को बड़े पुत्र प्रदीप कपूर ने और पुत्र सचिन कपूर को उनके 14 वर्षीय बेटे कमल ने मुक्तिधाम में मुखाग्नि दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बनने जा रही है डबल लेन वाली सड़क, सीएम धामी ने जताया केंद्र सरकार का आभार

 

 

हनुमंतपुरम विकास मंच गंगानगर के अध्यक्ष केके सचदेवा ने बताया कि सचिन पिछले एक महीने से अस्पताल में अपने पिता की सेवा कर रहा था। पिता की मृत्यु का गहरा सदमा उसे बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने भी वहीं दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ विवाह समारोह में हुई हर्ष फायरिंग, गोली लगने से नौ साल के बच्चे मौत, परिवार में मातम

 

 

सचिन अपने भाई के साथ मेडिकल कारोबार करते थे। इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

 

 

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में हनुमंतपुरम विकास मंच गंगा नगर के अध्यक्ष केके सचदेवा, योगेश ब्रेजा, प्रो. वीएन गुप्ता, पीडी बिजल्वाण, लिखवार सिंह नेगी, अरुण शर्मा, हर्षित गुप्ता, प्रदीप चावला, संजीव, मकान सिंह नेगी, चंदन सिंह, संदीप विरमानी, संजय खरबंदा, सतनाम अरोड़ा, राजेंद्र, बृजपाल राणा, महापौर शंभू पासवान, पार्षद प्रतिनिधि एकांत गोयल समेत कई गणमान्य लोग शामिल रहे।