उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ दूसरे देश का झंडा फहराना युवक को पड़ा भारी, हुआ मुकदमा दर्ज, खुफिया विभाग हुआ अलर्ट, जांच की शुरू

उधम सिंह नगर जिले के गांव बरी में ब्रिटेन का झंडा फहराने की घटना के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं । खुफिया विभाग ने आरोपी के व्हाट्सएप और सोशल साइट पर विदेशी कनेक्शन और फंडिंग की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहां तेज रफ्तार ट्रक ने बुग्गी चालक को कुचला, मौत

जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलभट्टा पुलिस को गांव बरी स्थित बरी फॉर्म के एक घर की छत पर ब्रिटेन का झंडा लगा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद से पुलिस ने आरोपी परमजीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह के खिलाफ 153ए आईपीसी और 268 आईपीसी के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) सीएम धामी ने मानसून सीजन को देखते हुए अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए ये निर्देश, और अतिक्रमण पर कही ये बात।

वही विदेशी झंडा फहराने की घटना के बाद खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है। रविवार को जांच एजेंसी में पुलभट्टा पहुंचकर आरोपी के मोबाइल की व्हाट्सएप चैट आदि की जांच शुरू कर दी। वही जांच एजेंसियां ने आरोपी के विदेशी कनेक्शन अथवा विदेशी फंडिंग की जांच की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- पहले शराब पी, फिर हुई कहासुनी, नशे की हालत में दो दोस्तों ने मिलकर की दोस्त की हत्या

वही पुलभट्टा थाना इंचार्ज कमलेश भट्ट ने बताया कि आरोपी से सभी बिन्दुओ पर पूछताछ की जा रही है।