उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, हादसे में पिता-पुत्र की मौत

टिहरी- कुमाल्डा क्षेत्रांतर्गत आनंद चौक के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौके पर एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जिला नियंत्रण कक्ष, टिहरी के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि चौकी कुमाल्डा क्षेत्रांतर्गत आनंद चौक के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  UKPSC PCS 2024: इंटरव्यू शेड्यूल जारी, 27 जुलाई से 328 अभ्यर्थियों का होगा साक्षात्कार

उक्त सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक राजवर सिंह राणा के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। कार में पिता- पुत्र सवार थे जो मालदेवता से चंबा की ओर जा रहे थे। आनंद चौक के पास अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में कार जा गिरी। कार सवार दोनों पिता-पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ गैस सिलिंडर लीक होने से होटल में लगी भीषण आग, लोगों ने भागकर बचाई जान
एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद रोप स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से मुख्य मार्ग तक लाकर दोनों के शवों को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतक के नाम-
1-  मूसा सिंह पुत्र श्री नैन सिंह, उम्र 57 वर्ष, निवासी जड़दार गांव चंबा।
2- मनवीर सिंह पुत्र श्री मूसा सिंह,उम्र 27 वर्ष, निवासी जड़दार गांव चंबा।