उत्तराखण्डकुमाऊं,

गैस की पर्याप्त आपूर्ति, अफवाहों से बचें

लालकुआं न्यूज़– भाजपा के हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष विजय दुम्का ‘रोहित’ ने कहा कि क्षेत्र में घरेलू और कमर्शियल गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा गैस आपूर्ति को लेकर सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- तेज रफ्तार कार बीच हाईवे पर पलटी

 

उन्होंने कहा कि प्रशासन की सख्ती के बाद अब उपभोक्ताओं को उनके ही क्षेत्रों में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिली है। इसके बावजूद कुछ लोग अनावश्यक रूप से एजेंसियों और गैस गोदामों के चक्कर लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मानव–वन्यजीव संघर्ष के खतरे के चलते नैनीताल के तीन विकासखंडों में स्कूल व आंगनबाड़ी तीन दिन बंद, आदेश जारी

 

 

दुम्का ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग बेवजह हंगामा कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे पैनिक की स्थिति बन रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि गैस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है और अफवाहों से बचते हुए धैर्य बनाए रखें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ शिक्षिका ने कहा की मैंने जहर खा लिया, मिलना है तो चारधाम मंदिर के पास आओ, दोस्त व स्वजन को कॉल पर यह कह कर शिक्षिका ने की खुदकुशी।