उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ बाइक सवार दो युवकों पर रेत से भरा ट्रक पलटा, एक युवक की मौत, एक घायल

किच्छा न्यूज़– यहाँ हल्द्वानी बाईपास रोड पर शनि मंदिर के पास बाइक सवार दो युवकों पर रेत भरा ट्रक पलट गया। वही इस दुर्घटना में जवाहर नगर निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि बिलासपुर निवासी उसका साथी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर जाम लग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – यहां ग्राम प्रधान के बेटे की चाकू मार कर हत्या, आरोपी ने खुद ही पुलिस का नंबर किया डायल

जानकारी के अनुसार शनिवार को जवाहर नगर नगला निवासी धन सिंह उम्र 46 वर्ष पुत्र जेत सिंह अपने दोस्त मो. इस्लाम निवासी बिलासपुर के साथ बाइक से जा रहा था। इस बीच विपरीत दिशा से आ रहा एक रेत से भरा दस टायरा ट्रक अचानक पलट गया। जिसके नीचे दोनों दब गए। इस हादसे में धन सिंह की मौके पर मौत हो गई। वही जबकि मो. इस्लाम बुरी तरह घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:(बड़ी खबर)- कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हए प्रदेश के सभी स्कूलों में मास्क पहना हुआ अनिवार्य, आदेश जारी

वही सूचना पर कोतवाल सुंदरम शर्मा, एसएसआई विनोद जोशी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। दोनों को निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने धन सिंह को मृत घोषित कर दिया। मो. इस्लाम को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

दुर्घटना की सूचना पर मृतक धन सिंह के घर पर शोक जताने वालों का ताता लग गया। बताया जा रहा है कि धन सिंह छात्र राजनीति में रुचि रखता था। जब डिग्री काॅलेज में चुनाव होते थे वह काफी सक्रिय होता था।

यह भी पढ़ें 👉  (ब्रेकिंग न्यूज़) - एक बार फिर देश के 11 राज्यों में बड़ा कोरोना, रहे सावधान!

वही घायल मो. इस्लाम के भाई मो. फैजान ने बताया कि उसके भाई की रुद्रपुर डिग्री काॅलेज के पास सैलून की दुकान है। उसके ठीक बराबर में धन सिंह की फोटो स्टेट की दुकान है।