उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

हल्द्वानी-(दुःखद) यहाँ बच्चे को जन्म देने के बाद महिला ने तोड़ा दम

नैनीताल न्यूज़- यहाँ दिल को झकझोर देने वाली घटना में भीमताल विधानसभा क्षेत्र के एक दूरस्थ गांव में बच्चे को जन्म देने के बाद महिला ने दम तोड़ दिया। उक्त मामला ओखलकांडा ब्लॉक के लवाड डोबा गांव का है। जहां पर 23 वर्षीय अंजू नाम की एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  चिल्ड्रंस एकेडमी के तत्वाधान में दो दिवसीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।

लेकिन गर्भवती महिला के घर से स्वाथ्य केंद्र 70 किलोमीटर दूर था और सड़क 3 किलोमीटर दूर जब तक लोग उसको अस्पताल ले जाने का इंतजाम कर पाते तब तक महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया, और उसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी 23 वर्षीय महिला को जब तक सड़क तक पहुंचाया जाता उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- दो बच्चों के पिता को चढ़ा इश्क का भूत, युवती की शादी का रिश्ता तुड़वाया, फिर धमकाया, केस दर्ज

वही गांव से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तक महिला को नहीं पहुंचाया जा सका। वही ओखलकांडा स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ गणेश धर्मशक्तू के मुताबिक महिला की डिलीवरी डेट 21 सितंबर थी और उन्हें घर पर डिलीवरी न करवाने की सलाह दी गई थी, पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती नहीं करवाया और इस लापरवाही के चलते महिला की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में फर्जी टी-20 लीग के नाम पर लाखों की ठगी, पूर्व विधायक समेत कई लोग शिकार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार