उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार,

उत्तरकाशी न्यूज़– भटवाड़ी तहसील के बयाणा गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

मनेरी थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज असवाल ने बताया कि मृतका की पहचान वर्षा (28) पत्नी विष्णु चौहान (35), निवासी बयाणा गांव के रूप में हुई है। वर्षा का विवाह करीब नौ साल पहले विष्णु से हुआ था। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद की स्थिति बनी रहती थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ युवक ने वीडियो बना कर लगाई मौत की छलांग, कई रिश्तेदारों को ठहराया जिम्मेदार, देखे वीडियो

 

झगड़े के बाद मौत

शुक्रवार सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर विष्णु ने पत्नी वर्षा के साथ मारपीट की। मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुई वर्षा को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सर्वे के बाद फ्लाईओवर के लिए PWD ने दी हरी झंडी, जल्द भेजा जाएगा शासन को प्रस्ताव

 

 

आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद आरोपी पति जंगल की ओर भाग गया था, लेकिन ग्रामीणों की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतका के पिता चतर सिंह पंवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

 

बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वन अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक

वर्षा और विष्णु के दो मासूम बच्चे (लगभग 6 और 7 साल के) हैं। मां की मौत और पिता की गिरफ्तारी से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 

 

पोस्टमार्टम आज

पुलिस के अनुसार मृतका के माथे पर चोट के निशान और गले पर चुन्नी से गला घोंटने के निशान पाए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को किया जाएगा।