उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ रिश्वतखोरी पर विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही, 20 हजार लेते दो फॉरेस्ट गार्ड रंगे हाथ गिरफ्तार

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसते हुए सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने चंपावत जिले के मस्टा वन बैरियर, ग्राम चौकी से दो फॉरेस्ट गार्डों को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दुकान में बैठे हिस्ट्रीशीटर की कनपटी पर गोली लगने से हुई मौत, पुलिस मान रही आत्महत्या, जांच शुरू

 

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फॉरेस्ट गार्ड दीपक जोशी और फॉरेस्ट गार्ड भुवन चन्द्र भट्ट के रूप में हुई है।

 

 

सूत्रों के अनुसार, दोनों फॉरेस्ट कर्मियों के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत विजिलेंस को प्राप्त हुई थी। शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस टीम ने ट्रैप की योजना तैयार की और तय रणनीति के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां वित्तीय अनियमिताएं पाए जाने पर प्रधानाचार्य हो गए निलंबित

 

 

कार्रवाई के दौरान दोनों फॉरेस्ट गार्डों को रिश्वत की राशि स्वीकार करते हुए रंगे हाथ दबोच लिया गया।

 

 

विजिलेंस टीम ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज इन राशि वालों को होगा धन लाभ, सिंह राशि के लिए दिन रहेगा चुनौतियों से भरा, पढ़े दैनिक राशिफल

 

 

विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी सरकारी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।