उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ हादसे का शिकार हुए यूपी के बाइक सवार, दो युवकों के अलकनंदा नदी में बहने की आशंका, पुलिस युवकों की तलाश में जुटी

बद्रीनाथ हाईवे पर छिनका के पास शुक्रवार देर शाम को एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो युवकों के अलकनंदा नदी में बहने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ शारदा नदी में नहाते समय डूबा 12 साल का बच्चा, बच्चे की हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम।

 

शुक्रवार शाम करीब सवा छह बजे छिनका के पास बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। बाइक में सवार दो युवक छिटककर नदी में जा गिरे। जबकि बाइक हाईवे पर ही पड़ी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवक नदी में बह गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आरोपी की उम्र पर संदेह हुआ तो पहले होगी जांच : उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, हरिद्वार केस में आरोपी को मिला जुवेनाइल का दर्जा

 

बाइक पर लगी प्लेट पर उत्तर प्रदेश का नंबर दर्ज है। स्थानीय लोगों ने युवकों को नदी में गिरते देखा है। इन दिनों अलकनंदा नदी उफान पर है, ऐसे में युवकों की तलाश करना काफी मुश्किल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) वन विभाग की इस भर्ती पर आई अपडेट, पढ़े पूरी खबर

 

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने बताया कि युवकों के नदी में बहने की सूचना है। पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर युवकों की तलाश कर रही है।