उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड – भाजपा ने बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की करी घोषणा

भाजपा ने बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बद्रीनाथ से पार्टी ने पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी को प्रत्याशी बनाया है। भंडारी लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने विधानसभा सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं – बिंदुखत्ता निवासी वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यवसायी का हुआ आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

 

 

भाजपा ने मंगलौर विधानसभा सीट से करतार सिंह भड़ाना को प्रत्याशी बनाया है। भड़ाना हरियाणा और उत्तर प्रदेश में विधायक रह चुके हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। उसी दौरान यह माना जा रहा था कि पार्टी उन्हें मंगलौर विस सीट से उम्मीदवार बना सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 21 जुलाई से दौड़ेंगी रंग-बिरंगी सिटी बसें, 6 रूट के लिए तय हुए रंग और किराया

 

पार्टी के पर्यवेक्षक टीमों ने बद्रीनाथ और मंगलौर विस सीट पर रायशुमारी की औपचारिकता पूरी कर बृहस्पतिवार को ही नाम प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के माध्यम से केंद्रीय चुनाव समिति को भेज दिए थे। देर रात समिति ने प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की कार्यवाही, 300 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार