उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड (देहरादून) – मुख्य सचिव एसएस संधू ने चमोली की घटना का लिया संज्ञान सभी अपर सचिव व प्रमुख सचिवों को दिए निर्देश

देहरादून न्यूज़- मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने चमोली की घटना के मद्देनजर सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों एवं सचिवों को समस्त परियोजनाओं, आस्थानों एवं शासकीय कार्यालयों में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था के मानकों का अविलम्ब परीक्षण कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ मालगाड़ी की छत पर चढ़ा सिरफिरा युवक, डंडे से बिजली की तारों को हिलाने लगा, डंडे में करंट आने से बुरी तरह से झुलसा

मुख्य सचिव ने सभी उच्चाधिकारियों को अपने प्रभाराधीन विभागों के विभागाध्यक्षों को इस बाबत निर्देशित किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि विभागाध्यक्ष अपने नियंत्रणाधीन समस्त परियोजनाओं, आस्थाओं एवं शासकीय कार्यालय परिसरों आदि में विद्युत सुरक्षा सम्बन्धी किए गए उपायों का अविलम्ब परीक्षण कराए जाने के साथ ही प्रभारी अधिकारी से सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाने का प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- भू माफियाओं ने प्लाटिंग के लिये काट डाले बेशकीमती सागौन के 120 पेड़, वन विभाग ने की ये कार्यवाही।

उन्होंने निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों के परीक्षण की कार्यवाही विभाग के मानकों के अनुसार अथवा प्रत्येक 3 माह में किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- सीएम धामी ने 609 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले-किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का करेंगे काम