उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ युवक ने टॉयलेट में ब्लेड से गला काटकर दी जान, सुबह छत से कूदने की भी की थी कोशिश

खटीमा (ऊधम सिंह नगर)- भूड़ महोलिया क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक 29 वर्षीय युवक ने घर के अंदर बने टॉयलेट में जाकर ब्लेड से अपना गला काट लिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में युवक खून से लथपथ बाहर आया और फर्श पर गिरकर तड़पने लगा। परिजन उसे संभाल पाते, उससे पहले ही उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन युवक को बचाया नहीं जा सका।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पर्यटकों और स्थानीय युवाओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडों से हमला; 7 गिरफ्तार, दिल्ली नंबर की कारें सीज

 

मिली जानकारी के अनुसार भूड़ महोलिया निवासी 29 वर्षीय दीपक सिंह पुत्र बहादुर सिंह सोमवार को घर पर ही था। अचानक वह घर के टॉयलेट में गया, जहां उसने ब्लेड से अपना गला काट लिया। कुछ ही देर बाद वह चिल्लाता हुआ बाहर आया। उसके गले से खून की तेज धार बह रही थी। यह दृश्य देख परिवार के लोग घबरा गए।

 

दीपक के बड़े भाई कमल सिंह तुरंत उसके पास पहुंचे और कपड़े से खून रोकने की कोशिश की। इस बीच आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। किसी ने घटना की सूचना 112 और 108 पर दी। सूचना मिलते ही कोतवाल विजेंद्र शाह, एसआई किशोर पंत और एसआई भूपेंद्र रंसवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस कर्मियों ने भी पहुंचकर प्राथमिक जांच की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ महिला पटवारी के सहायक को 4500 की रिश्वत लेते हुए विजलेंस की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही मामले की गहन जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, 4 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा

 

पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि दीपक पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था। सोमवार सुबह उसने घर की छत से कूदने का प्रयास भी किया था, लेकिन परिजनों ने समय रहते उसे रोक लिया था।

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।