उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- इस जिले में रेड अलर्ट के चलते 20 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

देहरादून न्यूज़- भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून और एनडीएमए के नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी ताज़ा मौसम पूर्वानुमान (फॉरकास्ट/नॉवकास्ट) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली चमकने तथा अत्यंत तीव्र वर्षा की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – बृजलाल हॉस्पिटल के चेयरमैन रमेश पाल का हृदय घात से हुआ निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

 

 

संभावित खराब मौसम और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, पिथौरागढ़ निवासी की मौत, दो गंभीर घायल

 

 

जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि आपदा जोखिम को कम करने और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  (खनन व्यवसाई आंदोलन अपडेट) क्या 6 जनवरी से खनन के लिए खुल जाएगा गौला का यह गेट, गौला संघर्ष समिति ने बैठक कर लिया उक्त निर्णय।

 

 

प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।