उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहां हुआ दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर मौत

अल्मोड़ा न्यूज़– उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भिकियासैंण क्षेत्र के रापड़-गगोडा-चमडखान-सोनी रानीखेत मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ ओवरटेक कर रही केमू की बस ने पर्यटकों की कार में मारी टक्कर, वही मौके से गुजर रहे कुमाऊं आयुक्त ने बस चालक के खिलाफ की ये कार्यवाही

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी रेस्क्यू अभियान में प्रशासन का सहयोग किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का कहर: 6 जिलों में यलो अलर्ट, 91 सड़कें बंद

 

काफी मशक्कत के बाद टीम ने गहरी खाई में उतरकर शवों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि कार रानीखेत की ओर जा रही थी, तभी अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे गहरी खाई में समा गई। दुर्घटना में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश में अप्रैल 2026 से शुरू होगा वर्चुअल रजिस्ट्रेशन सिस्टम, बिना दस्तावेज के हो सकेगी जमीन की रजिस्ट्री

 

फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।