उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, नदी के 12 फीट गहरे तालाब में डूबने से 12वीं के छात्र की हुई मौत

उत्तराखंड के चमोली जिले के देवाल क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में 12वीं कक्षा के छात्र की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक छात्र की पहचान आयुष (17) पुत्र गजेंद्र सिंह, निवासी हाटकल्याणी गांव के रूप में हुई है, जो राजकीय इंटर कॉलेज देवाल में कक्षा 12वीं का छात्र था।

 

 

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे आयुष अपने दो दोस्तों के साथ कैल नदी में नहाने के लिए गया था। तीनों नदी में बने करीब 12 फीट गहरे तालाब में उतरे थे। इसी दौरान आयुष अचानक गहरे पानी की ओर चला गया और डूबने लगा। उसके साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 11वीं व 12वीं परीक्षा के प्रारूप में किया बदलाव

 

 

घटना की सूचना मिलते ही कैल गांव के नीरज मिश्रा समेत एक दर्जन से अधिक ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आयुष को गहरे तालाब से बाहर निकाला गया और तत्काल एंबुलेंस के जरिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में दर्दनाक हादसा: नहर में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत, 3 घंटे बाद मिला शव

 

 

हालांकि अस्पताल पहुंचने तक काफी देर हो चुकी थी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रॉबिन ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि आयुष की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी।

 

 

चौकी प्रभारी संदीप देवरानी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे,पढे़ं दैनिक राशिफल

 

 

इस दुखद घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने नदी और जलाशयों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।