उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण, तीन अवैध दुकानें ध्वस्त; अभियान जारी रहने की चेतावनी

चंपावत न्यूज़- जिला प्रशासन ने अमोड़ी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग से सटी सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अवैध दुकानों को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।

 

 

रविवार को तहसीलदार बृजमोहन आर्य के नेतृत्व में राजस्व एवं विकास विभाग की संयुक्त टीम अमोड़ी पहुंची। टीम ने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई तीन दुकानों को जेसीबी मशीन की सहायता से गिरा दिया। बताया गया कि उक्त भूमि पर रीप परियोजना के तहत सरकारी भवन निर्माण प्रस्तावित है, जिस पर कार्य प्रगति पर है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हिंसा के मास्टर माइंड अब्दुल मलिक की पत्नी को कोर्ट से लगा झटका, अग्रिम जमात अर्जी हुई खारिज, पढ़े पूरी खबर

 

 

तहसीलदार बृजमोहन आर्य ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी अवैध कब्जों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान विरोध कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज, विधायकों की दौड़ दून से दिल्ली तक

 

 

उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई जिलाधिकारी मनीष कुमार के आदेश एवं उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य के दिशा-निर्देशन में की गई है। अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि को ग्राम विकास विभाग के प्रतिनिधि जिला परियोजना प्रबंधक को सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जारी हुई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, 19 लाख मतदाताओं को मिल सकता है नोटिस; जानें क्या करना होगा

 

 

इस मौके पर बीडीओ अशोक सिंह अधिकारी, रीप परियोजना प्रबंधक शुभांकर झा, राजस्व निरीक्षक दीनदयाल वर्मा, राजस्व उप निरीक्षक जीवन सिंह रिंगवाल तथा चल्थी चौकी प्रभारी हेमंत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।