उत्तराखण्डगढ़वाल,

कुख्यात विनय त्यागी पर फायरिंग के दोनों हमलावर गिरफ्तार, दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

हरिद्वार न्यूज़– लक्सर क्षेत्र में पेशी के दौरान कुख्यात अपराधी विनय त्यागी पर फिल्मी अंदाज़ में फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि लापरवाही बरतने पर एक दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

 

 

पुलिस के अनुसार, देहरादून से रुड़की जेल शिफ्ट किए गए कुख्यात अपराधी विनय त्यागी को पेशी के लिए लक्सर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस वाहन पर हमला कर उस पर गोलियां चलाई गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों हमलावरों को खानपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद खबर- उत्तराखंड की मशहूर अभिनेत्री गीता उनियाल का हुआ निधन

 

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी यादव उर्फ शेरा और अजय कुमार, निवासी काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है।

 

 

जेल से छूटने के बाद विनय त्यागी के संपर्क में आया सन्नी
पुलिस जांच में सामने आया है कि सन्नी यादव हत्या और लूट के मामलों में वर्ष 2012 में जेल से छूटने के बाद नौकरी की तलाश में मेरठ गया था। वहीं उसकी मुलाकात कुख्यात अपराधी विनय त्यागी से हुई। इसके बाद वह लंबे समय तक विनय त्यागी के लिए रंगदारी और वसूली के काम में शामिल रहा।

यह भी पढ़ें 👉  खनन व्यवसायियों ने तीन पानी स्थित क्रशर में आरबीएम की आड़ में रेता लाते 7 वाहन पकड़े, किया जबरदस्त प्रदर्शन, खनन एवं वन विभाग ने शुरू की कार्यवाही

 

 

अपमान का बदला लेने के लिए रची साजिश
पुलिस के अनुसार, वसूली गई रकम में से 20 लाख रुपये का हिस्सा मांगने पर विनय त्यागी ने सन्नी के साथ मारपीट कर उसे भगा दिया था। इसी अपमान का बदला लेने के लिए सन्नी उर्फ शेरा काफी समय से विनय त्यागी की हत्या की फिराक में था।

 

 

पेशी की सूचना मिलते ही किया हमला
जैसे ही सन्नी को विनय त्यागी को देहरादून से रुड़की जेल शिफ्ट करने और लक्सर में पेशी पर लाए जाने की जानकारी मिली, उसने अपने साथी अजय कुमार के साथ मिलकर हमले की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड- नैनीताल लोकसभा सीट से हरीश धामी ने की दावेदारी, तीन बार विधायक होने के नाते करूंगा दावेदारी पेश, देखे वीडियो।

 

लापरवाही पर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। हमले के दौरान सुरक्षा में लापरवाही पाए जाने पर उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार, कांस्टेबल संजय और कांस्टेबल हिमांशु को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच के आदेश पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को सौंपे गए हैं।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।