उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ तालाब में डूबने से पिता- पुत्र की हुई मौत, गांव में छाया मातम

चमोली न्यूज़- उत्तराखंड के चमोली जिले के नन्दागर के सुतोल गांव से करीब 5 किमी दूर अमृत सरोवर के तहत तालाब का काम किया जा रहा था। मनरेगा के तहत बनने वाले इस तालाब के काम में गांव के अन्य लोग भी गए थे। दोपहर को काम करने के बाद सभी लोग खाना खाने के लिए घर आए, लेकिन 46 वर्षीय नन्दन सिंह और उनका बेटा 19 वर्षीय अनिल घर नहीं आए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: स्कूल से लौट रही छात्राओं से बेकरी कर्मचारियों ने की छेड़छाड़, दो गिरफ्तार, एक फरार — लोगों ने किया हंगामा, बेकरी सील करने की मांग

उनकी ढूंढ खोज में गांव के लोग जब तालाब के पास गए। तो दोनों पिता-पुत्र तालाब में डूबे मिले। घटना कैसे हुई इसकी अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। तालाब करीब 250 मीटर लम्बा है। बरसात के चलते तालाब में पानी काफी भरा हुआ है। वही इस घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छाया हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(गजब) यहां आवासीय नक्शा पास करवा कर, करवाया व्यवसायिक निर्माण, हुई अब ये कार्यवाही