उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- भारी बारिश के चलते अब इस जिले में कल सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रो में छुट्टी के आदेश

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक-21.07.2024 को अपराहन 01:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 22 जुलाई, 2024 को जनपद चम्पावत में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा, कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा- बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलेने के बाद धाम में हुआ कुछ ऐसा, जिसे देश के लिए शुभ संकेत मान रहे तीर्थ पुरोहित

 

अतः भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून  द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत दिनांक 22 जुलाई, 2024 (सोमवार) को जनपद चम्पावत के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- डीएम के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में अतिक्रमण पर कार्यवाही, सरकारी गूलों से हटाया कब्जा

 

मुख्य शिक्षा अधिकारी, चम्पावत उपरोक्तानुसार समस्त विद्यालयों में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, चम्पावत समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करवायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ आकाशीय बिजली का कहर, लखनऊ के दो सगे भाइयों की मौत, 50 से अधिक पर्यटकों का रेस्क्यू

 

दिनांक 21 जुलाई, 2024