उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- इस हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: मैक्स वाहन खाई में गिरा, दो की मौत, छह घायल

रुद्रप्रयाग न्यूज़- शनिवार शाम गौरीकुंड हाईवे पर भीरी बाजार के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्टेट बैंक के समीप शाम करीब साढ़े छह बजे एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में चालक सहित आठ लोग सवार थे।

 

 

हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी अगस्त्यमुनि में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पढ़िये आज का दैनिक राशिफल, इन राशियों को प्राप्त होंगे नए अवसर...

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय वाहन तेज रफ्तार में था और अचानक मोड़ पर संतुलन बिगड़ गया, जिससे वाहन सड़क किनारे खड़ी दुपहिया गाड़ियों को टक्कर मारते हुए पलट गया। इस दौरान सड़क किनारे खड़े छह दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा हादसा, बरातियों को ले जा रही मैक्स खाई में गिरी, दो की मौत, सीएम धामी ने जताया दुख

 

 

बताया जा रहा है कि सभी लोग मक्कू गांव में आयोजित मेले में शामिल होने गए थे और वहीं से लौट रहे थे। मृतक और घायल सभी फेरी का काम करते थे।

 

 

मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है —

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) यहां राज्य महिला आयोग ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व पुलिस की टीम के साथ स्पा सेंटरो पर मारा छापा,13 लड़किया की रेस्क्यू, पढ़े पूरी खबर।

1. विकास पुत्र श्रीराम, ग्राम किसरौला, बिजनौर (उत्तर प्रदेश)

2. शिशुपाल, निवासी बिजनौर (उत्तर प्रदेश)

 

 

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।