उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ युवक की पत्थर से सिर कुचलकर निर्मम हत्या, सिंचाई नहर किनारे मिला शव

रामनगर न्यूज़– शहर में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक का खून से लथपथ शव सिंचाई नहर के किनारे पड़ा मिला। युवक की बेरहमी से पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई थी। मृतक की पहचान आदर्श नगर कॉलोनी, रामनगर निवासी 18 वर्षीय समीर उर्फ लक्की के रूप में हुई है।

 

स्थानीय लोगों ने रामनगर के मोहल्ला गूलरघट्टी में भगवान दास की चक्की के पीछे सिंचाई नहर के किनारे युवक का शव पड़े होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल सुशील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव के पास खून से सना पत्थर भी मिला है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर- यहाँ पुलिस ने हत्या का किया खुलासा, केवल इस कारण युवक की कर दी थी हत्या

 

पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए, इसी दौरान मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के बड़े भाई इमरान ने बताया कि समीर बुधवार शाम करीब सात बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। गुरुवार सुबह शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- त्योहार पर मिलावट करने वालों की अब खैर नहीं! पूरे राज्य में एसओपी हुई जारी, कभी भी भरे जा सकते हैं सैंपल

 

घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या पत्थर से सिर कुचलकर किए जाने की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 7 घंटे में चोरी का खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार — लाखों का सामान बरामद

 

कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मृतक के दोस्तों व परिचितों से पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
फिलहाल इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने जल्द ही मामले के खुलासे का भरोसा दिलाया है।