उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ बीच हाईवे पर मस्ती में झूमते हुए चल रहा था लड़का, सामने से आई कार ने उड़ा दिया, दिल दहला देगा वीडियो

उत्तराखंड के ऋषिकेश हाईवे से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें साफ दिख रहा कि कैसे एक युवक मस्ती में झूमते हुए बीच सड़क पर खड़ा हो गया। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

उत्तराखंड के देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर तेज रफ्तार ह्यूंडाई i10 कार ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे युवक कई फीट ऊपर हवा में उछला और नीचे गिर गया। नीचे गिरते ही उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सड़क हादसे की ये तस्वीरें पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्‍तराखंड में प्राइमरी स्‍कूलों के बच्‍च्‍चों पर बढ़ा भार, अब पांच की जगह पढ़ेंगे सात सबजेक्‍ट

जानकारी के मुताबिक मृतक शिवम ऋषिकेश के बनखड़ी मोहल्ले का रहने वाला था। पुलिस ने फिलहाल गाड़ी को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि वीडियो में देखा जा सकता है कि शिवम खुद ही मस्ती में झूमते हुए बीच हाईवे पर चल रहा है। सामने से उसे गाड़ी आती दिखाई भी दी। लेकिन वो बीच सड़क पर खड़ा रहा।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर एलबीएस पीजी कॉलेज हल्दूचौड़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

तभी कार ने उसे जोरदार टक्कर मार डाली। इससे वह कई फीट ऊपर हवा में उछल गया। फिर नीचे गिरते ही उसके शरीर से खून की धार निकलने लगी और मौके पर ही शिवम की मौत हो गई। वही एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि शिवम सड़क पार कर रहा था। तभी कार ने उसे टक्कर मार दी। फिलहाल इस मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है कि आखिर गलती किसकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में सड़क हादसा: ईंटों से भरा लोडर खाई में गिरा, चालक की मौत, दो घायल